फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forests Forest Reserve will investigate rigged

वन संरक्षक करेंगे वन आरक्षी धांधली की जांच

Thu, 03 Dec 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 03 Dec 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन

धांधली के आरोपों के चलते चंपावत में नवंबर में हुई वन आरक्षी भर्ती परीक्षा की जांच के अपर प्रमुख वन संरक्षक प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। उत्तरी कुमाऊं वृत्त के वन संरक्षक पूरे प्रकरण की जांच करेंगे।

विज्ञापन


नवंबर में चंपावत डिवीजन के तहत 12 वन आरक्षियों की भर्ती की गई थी। इस परीक्षा में 787 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। राजकीय पीजी कॉलेज छात्रसंघ सहित कई संगठनों ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया था। नवंबर के पहले सप्ताह में नतीजे घोषित कर इन आरक्षियों को ज्वाइनिंग भी दे दी गई थी। छात्रसंघ की चेतावनी के बाद डीएम की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट पर अपर प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन) रंजना काला ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उत्तरी कुमाऊं वृत्त के वन संरक्षक को दस दिन के भीतर जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रभारी जिलाधिकारी जेएस राठौर ने बताया कि जांच होने और अग्रिम आदेश तक वन रक्षक भर्ती को भी स्थगित रखने को कहा गया है। जांच के संबंध में पूछने पर प्रभागीय वनाधिकारी एके गुप्ता ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed