फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest Fire in Lohaghat

लोहाघाट में फर्नहिल के जंगल में लगी भीषण आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Lohaghat
ोहाघाट में फर्नहिल के जंगल में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। मौसम में तपिश बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। बृहस्पतिवार रात पुलहिंडोला मोटर मार्ग के ऊपर फर्नहिल के जंगल में भीषण आग लग गई। इससे जंगलों को भारी नुकसान पहुंचा। आग के आबादी की ओर बढ़ने से लोगों में दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फर्नहिल के जंगल में बृहस्पतिवार रात भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के साथ आग आबादी की ओर बढ़ने लगी। इससे लोगों में दहशत फैल गई। इसे देख तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने पुलिस, वन विभाग, दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। भीषण आग की लपटों के बीच दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। करीब दो घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कुछ दमकल कर्मी मामूली रूप से झुलस भी गए। लोगों ने एलएफएम प्रकाश चंद्र पांडेय, राजेंद्र खर्कवाल, राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रमोद कुमार, शहवाज अली आदि दमकल कर्मियों के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

धधक रहे लधिया के जंगल
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब क्षेत्र में कई जगह जंगल धधक रहे हैं। परेवा, चौड़ापित्ता, चौड़ामेहता, मंगललेख आदि गांवों के वन क्षेत्र में आग लगने से दो हेक्टेयर से अधिक वन संपदा का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed