{"_id":"572252194f1c1b6907a92dbd","slug":"forest-fire-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 9 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 9 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में जले जंगल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। भयंकर तपिश और भीषण गर्मी के बीच चंपावत जिले के जंगल दहक रहे हैं। 24 घंटे में आग लगने की सात से अधिक घटनाएं हुई है, जिसमें 9 हेक्टेयर जंगल जल गए। आग बुझाने के लिए वन विभाग हरसंभव उपाय कर रहा है। वन विभाग के नियंत्रण कक्ष प्रभारी मनोज रावत ने बताया कि 9 हेक्टेयर जंगल नष्ट हो गए हैं।
पाटन वन पंचायत में 3 हेक्टेयर, स्याला में 1.5 हेक्टेयर, कोटकेंद्री नंबर दो में 2 हेक्टेयर, मां पूर्णागिरि कंपार्टमेंट नंबर तीन 0.5 हेक्टेयर, काली कुमाऊं रेंज में 2 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ गया। रेंजर बृजमोहन टम्टा ने बताया कि आग बुझाने के लिए विभागीय कर्मचारी जुटे हैं। वन कर्मियों से लेकर टैंकरों के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वैसे अब तक चंपावत जिले में कुल 40 हेक्टेयर जंगल आग से जल चुका है।