फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest department will set up coal making plant from Pirul in Khetar Ukheda.

Champawat News: खेतार उखेड़ा में वन विभाग लगाएगा पिरूल से कोयला बनाने का प्लांट

Sat, 03 Feb 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 03 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Forest department will set up coal making plant from Pirul in Khetar Ukheda.
चंपावत। जिले के खेतार उखेड़ा ग्राम पंचायत में वन विभाग पलायन रोकने के लिए महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगा। विभाग क्षेत्र के महिलाओं को पिरूल से कोयला बनाने का प्रशिक्षण देगा। इसके लिए वन विभाग ने रूपरेखा तैयार कर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यह पहली बार होगी जब वन विभाग महिलाओं को पिरूल के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराकर वनाग्नि की रोकथाम का प्रयास करेगा। महिलाओं को पिरूल से कोयले बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें पिरूल एकत्रीकरण के लिए जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग नरसिंह डांडा क्षेत्र के खेतार उखेड़ा में पिरूल से कोयला बनाने का कारखाना स्थापित करने का काम कर रहा है। इससे महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिकी में सुधार करेगा। साथ ही कोयला क्रय में महिलाओं की मदद भी करेगा। संवाद
विज्ञापन

:::::::
हिमालयन बास्केट कंपनी से चल रहा है करार
चंपावत। पिरूल से उत्पादन होने वाले कोयले को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंपनी से विभाग की वार्ता चल रही है। कोयल के उचित दाम महिलाओं को दिलाने का प्रयास विभाग का रहेगा। विभाग ने जिले के उन स्थानों को चयनित किया जा रहा है, जहां अधिक मात्रा में चीड़ के जंगल पाए जाते हैं। अधिक मात्रा में चीड़ का उत्पादन हो सके। आने वाले समय में पहाड़ों पर लोगों को घर पर ही रोजगार मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
चीड़ के जंगलों में आग लगनी घटनाओं में भी मिलेगी मदद
चंपावत। फायर सीजन के दौरान चीड़ के जंगलों में आग लगने की घटनाएं हमेशा देखने को मिलती है। पिरूल से कोयले का उत्पादन किया जाता है तो वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी। स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार का अवसर पर मिलेगा। संवाद

::::::
जिले के खेतार उखेड़ा ग्राम पंचायत में वन विभाग की ओर से पहली बार पिरूल से कोयला बनाने की कवायद की जा रही है।लोगों को रोजगार के साथ-साथ जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी। विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को संसाधन उपलब्ध कराई जा रहे हैं।
आरसी कांडपाल, डीएफओ, चंपावत ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed