फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest department recovered cedar wood

Champawat News: वन विभाग ने बरामद की देवदार की लकड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Forest department recovered cedar wood
लोहाघाट(चंपावत)। वन विभाग की टीम ने बीते दिनों काटे गए देवदार के पेड़ की लकड़ी बरामद कर ली है। विभाग अब लकड़ी तस्कर की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन

गलचौड़ा सिद्ध बाबा मंदिर के पास वन तस्करों ने बीते सोमवार की रात देवदार के जंगल के बीच में हरे भरे पेड़ पर आरी चला दी। पेड़ गिरने से एक देवदार और दो पापुलर के पेड़ भी जमींदोज हो गए। तस्करों ने तीन फिट गोलाई के एक पेड़ के गिल्टे बनाकर उन्हें रात में ही ठिकाने लगा दिया था। लोगों ने इस मामले में वन विभाग से कार्रवाई करने की मांग की थी। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम ने छानबीन कर लकड़ी को बरामद कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी का खुलासा भी कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed