{"_id":"630bb28c882b742a8219421b","slug":"football-match-in-banbasa-tanakpur-news-hld473847717","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ खिलाड़ियों ने पुलिस को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ खिलाड़ियों ने पुलिस को हराया
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए चंपावत पुलिस और श्रीराम दल की ओर से आयोजित मैत्री फुटबाल मैच में वरिष्ठ खिलाड़ी पुलिस पर भारी पड़े। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने पुलिस को 2-1 से हराया। पुलिस के एसओजी प्रभारी एसआई मनीष खत्री सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन करम चंद मिनी स्टेडियम में शनिवार शाम आयोजित मैत्री फुटबाल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोविंद सामंत एवं विशिष्ट अतिथि एसपी देवेंद्र पींचा ने किया। पुलिस और वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच हुए मैच में पहले हाफ में वरिष्ठ खिलाड़ियों ने पुलिस पर 2-0 से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में पुलिस की ओर से मनीष खत्री ने शानदार गोल दाग मैच 2-1 पर ला दिया।
मैच के अंत तक वरिष्ठ खिलाड़ियों की टीम ने पुलिस टीम को 2-1 से बढ़त बनाए रख मैच जीत लिया। वरिष्ठ खिलाड़ियों की टीम के सोहन रौतेला और विजय जोशी ने एक-एक गोल किए। मैच के रेफरी योगेश गुरुंग, लाइन रेफरी योगेश चंद, रोनी, स्कोरर आरएस धामी रहे। श्रीराम दल संयोजक, जिला फुटबाल एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने आंखों देखा हाल सुनाया। इस मौके पर सीओ अविनाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, डॉ. जनक चंद, पूरन सिंह महर, कैप्टन भानी चंद, सुधा बिष्ट, विमला सजवाण, रुक्मिणी उनियाल, सुभाष थपलियाल, शंकर लाल वर्मा, शकील अहमद मंसूरी, मनोज मित्तल, कपिल भार्गव आदि थे।