फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Football in Champawat

काली कुमाऊं राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता

Tue, 27 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Football in Champawat
चंपावत में फुटबाल - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। काली कुमाऊं राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ और आक्रांता क्लब दून ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को पिथौरागढ़ ने मेजबान चंपावत को एक गोल से हरा प्रतियोगिता से आउट किया। जबकि दूसरे मैच में दून की टीम ने बनबसा को शिकस्त दी। मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन अटवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में चंपावत और पिथौरागढ़ के बीच हुए पहले मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेल और दमखम का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के छठे मिनट में पिथौरागढ़ के मनोज ने मैच का पहला और आखिरी गोल किया। हालांकि मैच खत्म होने से दो मिनट पूर्व फाउल खेलने पर पिथौरागढ़ के वैभव जेष्ठा को रेफरी ने लाल कार्ड दिखाया। बावजूद इसके चंपावत की फारवर्ड लाइन दस खिलाडिय़ों से खेल रही पिथौरागढ़ की रक्षापंक्ति को नहीं भेद पाई।
विज्ञापन


दूसरे मैच में आक्रांता क्लब देहरादून की टीम को बनबसा के खिलाफ पहले हाफ के 14 वें मिनट में पेनाल्टी मिली। जिसे अभय ने गोल में तब्दील कर दिया। सात मिनट बाद ही अभय का 25 गज से दनदनाता शॉट गोलपोस्ट में पहुंचा। दूसरे हाफ के दसवें मिनट में दून के अजय ने एक और गोल कर टीम को तीन गोलों से आगे कर दिया। वापसी की कोशिश करते हुए बनबसा के अशोक ने 18वें और कमल ने 21वें मिनट में दो गोल कर मैच को रोमांचक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 28 वें मिनट में दून के मयूर ने एक और गोल कर मैच को दो के मुकाबले चार गोल से अपने नाम कर लिया। रेफरी और लाइंसमैन सुनील कुमार, गौरव खोलिया, हीरा सिंह, भूपाल नेगी और अमित वर्मा थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और रघुराज देउपा ने सुनाया।


राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले जाएंगे। आयोजक लडवाल फाउंडेशन के नरेंद्र लडवाल ने बताया कि पहला मैच उत्तराखंड पुलिस और लोहाघाट जबकि दूसरा मुकाबला ऊधमसिंह नगर और आसाम रेजीमेंट के बीच होगा।
योगेश-चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed