फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   'Flowers' in danger from old trees planted in the school

Champawat News: स्कूल में लगे बूढ़े पेड़ों से ''फूलों'' को खतरा

Mon, 10 Jul 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 10 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
'Flowers' in danger from old trees planted in the school
बाराकोट के राप्रावि देवराडी के लिए  खतरा बने पेड़। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवराड़ी में खतरा बने पेड़ों का निस्तारण न होने पर अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी है। अभिभावकों का कहना है कि इन पेड़ों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसमें इस विद्यालय में पढ़ने वाले 37 बच्चों को भी नुकसान पहुंच सकता है। अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन खतरा बने पेड़ों के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

बाराकोट के ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, ग्राम प्रधान निर्मल नाथ आदि का कहना है कि बीते वर्ष आंधी और बारिश से प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे विशालकाय पेड़ गिरने से विद्यालय का भवन और चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई थी। परिसर में तीन और विशालकाय पेड़ खतरा बने हुए हैं। बगौली का कहना है कि खतरा बने पेड़ों के कटाने के लिए कई बार शिक्षा विभाग और डीएम को पत्र भेजा जा चुका है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। तहसील दिवस में भी पेड़ों के निस्तारण की मांग उठाई जा चुकी है लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व में क्षतिग्रस्त हुई विद्यालय की चहारदीवारी और छत की मरम्मत भी नहीं कराई गई है। ज्येष्ठ उप प्रमुख ने कहा कि खतरा बने पेड़ों से भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और विभाग की होगी। खंड शिक्षाधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक को खतरा बने पेड़ की छंटाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
चंपावत में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

चंपावत। मौसम विभाग की ओर से जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मंगलवार को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 11 जुलाई को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिनी अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed