फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Floriculture in Champawat

फूलों की खेती से महका गांव, थमा पलायन

Mon, 27 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 27 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Floriculture in Champawat
चंपावत में फूलों की खेती - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। अमूमन लोग खेत और खेती से दूरी बना रहे हैं। गांवों में कृषि को छोड़ शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं, लेकिन पाटी के रौलमेल ग्राम पंचायत के कोटा गांव में फूलों की खेती ने गांवों को खिलाने और पलायन से बचाने का जरिया बनी है। इस गांव के काफी लोग फूलों की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


दस साल पहले पाटी ब्लॉक के रौलामेल ग्राम पंचायत के कोटा गांव के पूर्णानंद भट्ट ने फूलों की खेती शुरू की थी। उनकी कामयाबी से प्रेरित होकर अब यहां 13 लोग फूल उगाने लगे हैं। यहां की जलवायु को देखते हुए किसान ग्लाइडर, मल्टीकलर, कारनेशन, गुलाब, गैंदा, गुलदावरी, लिलियम सहित दस प्रजाति के फूलों की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे औसतन एक किसान को एक लाख से डेढ़ लाख रुपये की आय हो रही है। मगर नजदीक में फूलों की मंडी न होना किसानों के लिए सिरदर्द बन रहा है। इसके चलते किसानों को इसे बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नजदीक में मंडी न होने के कारण किसान अपने फूलों को दिल्ली की मंडी में भेजने के लिए विवश होना पड़ता है। वहां पहुंचने तक काफी फूल खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर फूलों की बिक्री की व्यवस्था न होने से किसानों का मुनाफा घट जाता है। इसकी वजह वातानुकूलित वाहन की व्यवस्था का नहीं होना है, जबकि इसका भरोसा कांग्रेस की पूर्व सरकार के उद्यान मंत्री द्वारा दिया गया था, जोकि पूरा नहीं हो सका।

फूलों की खेती के लिए राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त किसान पूर्णानंद भट्ट का कहना है कि अगर वातानुकूलित वाहन मिल जाए, तो किसान फूलों की बिक्री डिमांडेड मंडी में कर पाते। फूल भी देर तक सुरक्षित रहते और उनका मुनाफा भी बढ़ता।

प्रगतिशील किसान और राज्यपाल से फूलों की उत्कृष्ट खेती में दूसरा पुरस्कार विजेता मनोज भट्ट का कहना है कि वे फूलों के सीजन मे डेढ़ लाख रुपये तक का कारोबार करते हैं, लेकिन इस बार भारी बारिश, ओलावृष्टि की वजह से फसल बर्बाद हुई है। उनका कहना है कि मौसमी मार, आपदाओं से बचाव के लिए सरकार को किसानों के लिए योजना चलानी चाहिए।


जौलाड़ी गांव के किसान बहादुर सिंह मेहता ने बताया कि दूरी होने के कारण मंडी में पहुंचने तक फूल खराब होना आम हो गई है। जिसके कारण फूलों के भाव भी गिरने लगते हैं। इसका असर उनकी आय में पड़ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed