फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   flight of dreams selection of girl students

चम्पावत: 16 छात्राओं का ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में चयन

Sun, 12 Feb 2023 04:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 12 Feb 2023 04:45 AM IST
विज्ञापन
flight of dreams
selection of girl students
टनकपुर (चंपावत)। संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत हुई प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 16 छात्राओं का विभिन्न प्रतियोगिताओं में ब्लॉक स्तर पर चयन हुआ है।
विज्ञापन


संकुल समन्वयक देवी दत्त जोशी की देखरेख में आमबाग संकुल में हुए कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर क्विज, कला, पोस्टर, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता में बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा। प्रधानाचार्य गीता चंद ने बताया कि जूनियर वर्ग की विज्ञान क्विज में छात्रा कोमल, अदिति, रवीना, सीनियर विज्ञान क्विज में वर्षा, सपना, प्रियांशी प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन


कला में स्नेहा कनौजिया प्रथम, दिया जोशी द्वितीय, पोस्टर में नेहा अटवाल प्रथम, सृष्टि प्रजापति द्वितीय, जूनियर वर्ग निबंध में दीक्षा गंगवार प्रथम, सोनाक्षी वाल्मीकि द्वितीय, सीनियर निबंध में सुमिति प्रजापति प्रथम स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में नैनसी, विपक्ष में आरती और जूनियर वर्ग सामान्य ज्ञान में कोमल बोहराल प्रथम रही है। विजेता छात्राएं अब ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। आयोजन में शिक्षिका पुष्पा जोशी, आशा देवी, शीला जोहार ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed