फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fix the road or remove the martyr's name

Champawat News: सड़क ठीक करो या शहीद का नाम हटाओ

Tue, 25 Jun 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 25 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Fix the road or remove the martyr's name
बदहाल शहीद श्याम सिंह माेटर मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट में शहीद श्याम सिंह बिष्ट के नाम पर बनी चामी-खेती काकड़ी मोटर मार्ग की बदहाली पर परिजनों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित परिजनों ने शासन-प्रशासन से मोटर मार्ग की हालत नहीं सुधारने पर मार्ग से शहीद का नाम हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने लोनिवि और शासन-प्रशासन पर शहीद के नाम पर बनी सड़क की उपेक्षा का आरोप लगाया है। चामी के प्रधान प्रकाश सिंह महर का कहना है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से शहीद श्याम सिंह के नाम से बनी ढाई किमी लंबी बदहाल चामी-खेती काकड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई इस मार्ग की सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ से पट जाता है और इस मार्ग से वाहनों से आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इस बदहाल मोटर मार्ग से आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन




कोट



शहीद श्याम सिंह बिष्ट के नाम से बना चामी-खेती-काकड़ी मोटर मार्ग बदहाल है। न तो शासन-प्रशासन और न हीं लोनिवि शहीद के नाम से बने इस मोटर मार्ग की कोई सुध ले रहा है। - प्रकाश सिंह महर, ग्राम प्रधान चामी
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट



करीब दो साल पूर्व शासन प्रशासन की पहल पर लोनिवि ने चामी-खेती-काकड़ी मोटर मार्ग का नाम मेरे पिता शहीद श्याम सिंह बिष्ट के नाम पर रखा गया। मोटर मार्ग की हालत खराब है। विभाग मोटर मार्ग को ठीक न कर शहीद का अपमान कर रहा है। - मदन सिंह बिष्ट, शहीद पुत्र


कोट

सड़क में डामरीकरण के लिए शासन को लगातार प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं, लेकिन शासन स्तर से स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। - राजेंद्र गिरी, सहायक अभियंता, लोनिवि, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed