फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five wedding guests died in a road accident near Shera Ghat in Gangolihat

Uttarakhand: बरात का वाहन खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत; मृतकों में दूल्हे की बहन भी शामिल, 5 अन्य घायल

Fri, 05 Dec 2025 09:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Dec 2025 09:54 AM IST
सार

सेराघाट से पाटी आई बरात का वाहन बाघधारा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दूल्हे की बहन और भांजे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा भांजा घायल हो गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Five wedding guests died in a road accident near Shera Ghat in Gangolihat
Champawat Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहाघाट-चंपावत एनएच पर सेराघाट से पाटी आई बरात का वाहन बाघधारा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दूल्हे की बहन और भांजे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा भांजा घायल हो गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

जिला आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार सेराघाट से एक बरात पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बालातड़ी के देवीधार में आई थी। तड़के 3.30 बजे बारात में शामिल बोलेरो वाहन यूके 04 टीबी 2074 के बाघधारा के पास खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस, फायर टीम, 108, एसडीआरएफ, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर घायल वाहन चालक देवीदत्त पांडे पुत्र रामदत्त (39) निवासी सल्ला भाटकोट सेराघाट जिला अल्मोड़ा, धीरज उनियाल पुत्र प्रकाश चंद्र उनियाल (12) निवासी देघाट, जिला अल्मोड़ा, राजेश जोशी पुत्र उमेश चंद्र जोशी (14) निवासी लाखतोली बनकोट, गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़, चेतन चौबे (05) पुत्र सुरेश चौबे निवासी दिल्ली, भाष्कर पंडा पुत्र सुरेश पंडा निवासी किरोला सेराघाट, जिला पिथौरागढ़ को निकालकर लोहाघाट उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

यहां गंभीर रूप से घायल भाष्कर पंडा को प्राथमिक इलाज के बाद चंपावत अस्पताल रेफर किया गया। उनके सिर पर गंभीर चोट होने पर हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। वाहन में सवार दूल्हे की बहन भावना चौबे (24) पत्नी सुरेश चौबे निवासी स्याल्दे, पुत्र प्रियांशु चौबे (06) पुत्र सुरेश चौबे, प्रकाश चंद्र उनियाल (40) निवासी रुद्रपुर, केवल चंद्र उनियाल (35) निवासी रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंह नगर, सुरेश नौटियाल (32) निवासी पंतनगर, जिला ऊधमसिंह नगर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल चालक का लोहाघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों के परिजनों ने हल्द्वानी में घर होने पर वहां जाने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया। घटना स्थल पर सीओ शिवराज सिंह राणा, एसपी अजय गणपति भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed