{"_id":"6782d2210aaadb06a50b6b8a","slug":"five-people-including-outgoing-municipal-president-champawat-news-c-8-hld1003-493332-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष समेत पांच पार्टी से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष समेत पांच पार्टी से निष्कासित
Sun, 12 Jan 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। नगर निकाय चुनाव में पार्टी से इतर जाकर काम करने वाले नेताओं को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन सभी को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अब इनका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने बताया कि जिन लोगों को पार्टी से निकाला गया है, उनमें चंपावत के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, उनकी पत्नी ममता वर्मा, लोहाघाट के पूर्व नपं अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, बनबसा में अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे दो बूथ अध्यक्षों सनी देवल, विजेंद्र कुमार शामिल हैं। बनबसा बूथ अध्यक्ष विजेंद्र कुमार भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस के चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं तो सनी देवल निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
चंपावत में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने नगर निकाय चुनाव में अपनी पत्नी को मैदान में उतारा है, जबकि लोहाघाट में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ने टिकट नहीं मिलने पर बतौर निर्दलीय पर्चा भरकर बगावती तेवर दिखाए। दोनों को पार्टी ने मनाने के प्रयास भी किए। आला नेताओं के फोन भी लगातार उन्हें आते रहे, लेकिन उन्होंने मैदान से पीछे नहीं हटने का मन बना लिया।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
विज्ञापन