फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five in Champawat and four CCTV showpieces in Tanakpur

चंपावत में तीसरी आंख के पांच कैमरे खराब होने से दुश्वारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Five in Champawat and four CCTV showpieces in Tanakpur
चंपावत। जिले में विधायक निधि और पुलिस विभाग की ओर से लगाए गए अधिकांश सीसीटीवी के खराब होने से पुलिस प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश सीसीटीवी खराब होने से चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने में पुलिस को दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

चंपावत नगर में विभिन्न स्थानों पर विधायक निधि से 21 और पुलिस की ओर से 12 सीसीटीवी लगाए गए थे। इनमें से पांच सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। इससे चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था में भी अड़चनें आ रही हैं। जिले का मैदानी क्षेत्र टनकपुर चोरी की घटनाओं के लिहाज से काफी संवेदनशील है। घनी आबादी और रोजगार के लिए बाहर से आने वाले लोगों की भीड़ के चलते छुटपुट चोरी की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यहां के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर 85 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से चार सीसीटीवी खराब हो गए हैं। इसके अलावा लोहाघाट नगर में पुलिस की ओर से लगाए गए आठ और नगर पंचायत की ओर से लगाए गए नौ सीसीटीवी वर्तमान में कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

सीसीटीवी की खराबी कोविड काल में पड़ रही भारी
चंपावत। सीसीटीवी में आई खराबी के कारण कोविड-19 की व्यवस्था बनाए रखने में भी पुलिस प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार आ रहे लोगों और व्यापारियों की गतिविधियां न दिखने से सामाजिक दूरी का पालन करवाने और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने में दिक्कतें हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर में खराब पड़े सीसीटीवी को ठीक करने की पहल की जा रही है। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सीसीटीवी आपराधिक घटनाओं का खुलासा करने में काफी मददगार होते हैं।
धीरेंद्र कुमार, कोतवाल, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed