{"_id":"57b73a844f1c1b73156eaf29","slug":"five-dustbin-in-barakot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराकोट में पांच कूड़ेदान लगाएगी जिला पंचायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराकोट में पांच कूड़ेदान लगाएगी जिला पंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ने देखा मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जिला पंचायत की ओर से बाराकोट में व्यापारियों की मांग पर पांच कूड़ेदान उपलब्ध कराए गए हैं। पंचायत की ओर से यहां के स्टेशन बाजार में दो सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। बाराकोट व्यापार संघ के अध्यक्ष हरीश लाल वर्मा, दीपक जोशी, ललित सिंह, मदन मोहन जोशी, दीपक अधिकारी, सोनू अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी से यहां के स्टेशन बाजार से लेकर ब्लॉक कार्यालय जोड़ने वाली सड़क को भी सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
साथ ही बाराकोट के प्रमुख चौराहों में अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की भी मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि ब्लॉक कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क की हालत सुधारने के लिए जिला योजना में प्रस्ताव शामिल किया गया है। जिसकी धनराशि मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन