{"_id":"66312e7b4c0f55f8a101f247","slug":"five-day-training-of-police-personnel-begins-champawat-news-c-229-1-shld1010-107864-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पुलिस कर्मियों का पांच दिनी प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पुलिस कर्मियों का पांच दिनी प्रशिक्षण शुरू
Tue, 30 Apr 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
चंपावत पुलिस लाइन में पांच दिनी प्रशिक्षण में शामिल पुलिसकर्मी। संवाद
चंपावत। यहां पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के पांच दिनी प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों को तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसपी अजय गणपति की अध्यक्षता में सभी थानों के 44 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आगामी एक जुलाई से जनपद में सभी पुलिस कार्यवाहियां नये कानून के तहत की जाएंगी।
एसपी नये आपराधिक कानूनों की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी जॉच अधिकारियों को इन कानूनों के विषय में पर्याप्त जानकारी और प्रशिक्षण महत्पूर्ण है। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षणाधीन पुलिस कर्मियों की परीक्षा ली जाएगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तनूजा वर्मा, प्लाटून कमांडर आईआरबी प्रथम मोहन सिंह रावत, उपनिरीक्षक कमल सिंह रावत की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।