{"_id":"66819b004f8b5103d6094ef8","slug":"five-day-devidhar-mahotsav-will-be-held-from-17th-july-champawat-news-c-229-1-shld1010-109777-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 17 जुलाई से होगा पांच दिवसीय देवीधार महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 17 जुलाई से होगा पांच दिवसीय देवीधार महोत्सव
Sun, 30 Jun 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र का प्रसिद्ध देवीधार महोत्सव 17 जुलाई से शुरू होगा। महोत्सव में विभिन्न खेलकूूद, शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के 25 वें वर्ष में प्रवेश पर रजत जयंती के तहत वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।
देवीधार सांस्कृतिक विकास समिति की बैठक में अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि 17 से 21 जुलाई तक देवीधार महोत्सव होगा। मेले के दौरान पौधरोपण, विभिन्न विभागीय स्टाल लगाने का निर्णय लियागया। सर्वसम्मति से शिवराज सिंह बिष्ट को कार्यकारी अध्यक्ष और राकेश मेहता को समिति का कार्यकारी सचिव बनाया गया। महोत्सव में सहयोग करने वाले रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डैंसली, गोरखानगर, इड़ाकोट, भुमलाई और कोयाटी के युवाओं को जिम्मेदारी दी गई। संचालन सचिव प्रकाश राय ने किया। बैठक में मुख्य संरक्षक प्रह्लाद सिंह मेहता, योगेश मेहता, शिवराज सिंह बिष्ट, राकेश मेहता, गिरीश राय, दीप मेहता, अर्जुन सिंह छतोला, शिवम सार्की, आकाश सार्की, उमेश चेद्र पुनेठा मौजूद रहे।