फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire in shop in pati.

Champawat News: पाटी के गागर में परचून की दुकान में लगी आग

Sun, 30 Apr 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 30 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fire in shop in pati.
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के दूरस्थ गांव गागर में शनिवार रात परचून की दुकान में एकाएक आग लग गई। आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। आग में राशन के अलावा 25 हजार रुपये जलकर राख हो गए। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गागर गांव के कैलाश चंद्र भट्ट की परचून की दुकान में बीती रात करीब दस बजे आग लग गई। दुकान स्वामी दुकान से दूर गांव में रहते थे। सुबह उन्हें जानकारी मिली। दुकान स्वामी के मुताबिक आग से सामान, बच्चों के प्रमाणपत्र के अलावा 25 हजार रुपये नकद नष्ट हो गए। राजस्व उप निरीक्षक नेहा जोशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रभावित व्यापारी कैलाश चंद्र भट्ट को राहत दिलाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed