फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   fire in jungle in tanakpur

मां पूर्णागिरि धाम से लगे जंगलों में लगी आग, काली मंदिर तक फैलने का खतरा

Tue, 07 May 2019 12:00 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 07 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
fire in jungle in tanakpur
शारदा रेंज के ककराली बीट के जंगल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

मां पूर्णागिरि धाम से लगे जंगल में भीषण आग लगी है जिसके पूर्णागिरि धाम क्षेत्र तक फैलने का खतरा बना हुआ है। फायर ब्रिगेड, पुलिस, मंदिर समिति की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है। भीषण गर्मी और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही है। इधर वन विभाग ने धाम क्षेत्र के आसपास के जंगल में फायर लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। तहसीलदार खुशबू पांडेय ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम से लगे कुल्याड़ी, कलठुंगा और भवानीगाड़ नाला क्षेत्र के जंगल में पिछले दो दिनों से भीषण आग लगी हुई है। काली मंदिर से करीब पांच सौ मीटर दूर तक आग फैली हुई है जिससे आग की लपटों के काली मंदिर क्षेत्र तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने आग को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। अग्निशमन और वन विभाग के अलावा स्वंयसेवकों और मंदिर समिति की टीम रविवार रात से ही आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है। सूचना पर तहसीलदार खुशबू पांडेय शाम करीब छह बजे पूर्णागिरि धाम क्षेत्र पहुंचीं और करीब तीन घंटे डेरा जमाकर स्थिति पर नजर रखी। उन्होंने आग बुझाने को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि कुल्याड़ी गांव तक पहुंची आग को रात में ही काबू कर लिया गया है लेकिन धाम से नीचे कलठुंगा के जंगल में लगी आग बुझाने को अग्निशमन और वन विभाग की टीम भेजी गई है। बताया कि फिलहाल जंगल की आग से मां पूर्णागिरि धाम को खतरा नहीं है और आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



धुंए की धुंध से आंखों में पड़ रही जलन 
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम से लगे जंगलों में लगी भीषण आग से धाम क्षेत्र में धुएं की धुंध फैल गई है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग के धुएं की धुंध से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। स्थिति यह है कि मेला क्षेत्र में हनुमान चट्टी से नागा क्षेत्र तक आवाजाही कर रहे श्रद्धालुओं को आंखों में जलन पड़ रही है।

कबाड़ बीनने को कूड़े के ढेर में लगा रहे आग
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल मार्ग पर मस्जिद के नीचे वाहन पार्किंग स्थल के समीप कूड़े के ढेर में कबाड़ बीनने के लिए आग लगाई जा रही है और फायर ब्रिगेड को आग बुझानी पड़ रही है। इन दिनों पूर्णागिरि मेले के चलते श्रद्धालु पार्किंग स्थल में अपने वाहन खड़े कर रहे हैं लेकिन कूड़े के ढेर में आग से पार्किंग में खड़े वाहनों के चपेट में आने का खतरा है। वहीं पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अग्निशमन विभाग ने नगर पालिका और प्रशासन को पत्र लिखकर कबाड़ बीनने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


 नगर पालिका शहर की सफाई कर नेपाल मार्ग पर मस्जिद के नीचे बने कूड़ा स्थल में कूड़ा फेंकती है। कूड़ा स्थल से सटकर ही वाहन पार्किंग स्थल बनाया गया है। पिछले कुछ दिनों से कूड़े के ढेर में हर दिन लगने से पार्किंग के खड़े वाहनों के आग की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि कबाड़ बीनने वाले लोग कूड़े के ढेर से लोहा आदि धातु बीनने के लिए आग लगा रहे हैं और अग्निशमन विभाग को हर दिन आग बुझानी पड़ रही है। बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखा गया है। बताया कि पूर्णागिरि मेला और मतगणना ड्यूटी के कारण इन दिनों फायर डेंटर और कर्मचारियों की कमी है। ऐसी स्थिति में आग की बड़ी घटना होने पर समस्या खड़ी हो सकती है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed