फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire in garbage heap, smoke spread around

कूड़े के ढेर में लगी आग, आसपास फैला धुआं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fire in garbage heap, smoke spread around
चंपावत के कूड़ेघर में लगी आग से छाया धुआं। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। यहां से चार किमी दूर खेतीखान मोटर मार्ग पर सेलाखोला के पास कूड़े के ढेर में लगी आग से आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। इसके चलते चंपावत-खेतीखान सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। वहीं पालिका का कहना है कि आग लगाने वाले कुछ शरारती तत्व हो सकते हैं।
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं होने से चंपावत नगर क्षेत्र का कूड़ा सेलाखोला में फेंका जाता है। सोमवार सुबह से कूड़ेघर से लगी आग से आसपास के काफी हिस्से में धुआं और धुंध छा गया है। इससे तपिश बढ़ने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। दुर्गंध और धुएं की वजह से इस मार्ग से आवाजाही करने वालों को भी दिक्कत हो रही है। नगर पालिका के ईओ अभिनव कुमार का कहना है कि आग शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई है। पहचान कर ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने दावा किया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस कूड़ेघर में बीते दो वर्ष में सात बार आग लग चुकी है। सेलाखोला वन पंचायत के सरपंच और राज्य वन पंचायत परिषद के सदस्य कैलाश अधिकारी ने आग लगाने वालों पर कार्रवाई और आगजनी की वारदातों पर लगाम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

खतरनाक है आग का धुआं: सीएमओ
चंपावत। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि आग के धुएं और धुंध से निकलने वाली हानिकारक गैसें छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। इससे बैचेनी के अलावा सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, एलर्जी के खतरे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगलों में लगी आग की चपेट में घास के दस लुट्टे जले
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के पम्दा और झिरकुनी के जंगल में आग की चपेट में आने से दस घास के लुट्टे जल गए हैं। सोमवार सुबह से ही पम्दा और झिरकुनी के जंगलों में आग लगी थी। धीरे धीरे आग शाम तक निगाली गाड़ तक पहुंच गई। लोग दिन भर आग को बुझाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान आग आवासीय भवनों के समीप तक पहुंच गई।

लड़ीधूरा शैक्षिक एंव सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि आग की चपेट में आने से ग्रामीणों के दस घास के लुट्टे जल गए। इसमें गिरधारी प्रसाद और चनी देवी के तीन-तीन और निर्मला देवी के दो लुट्टे जलकर राख हो गए हैं। नगेंद्र ने घास के लुट्टों के जलने से ग्रामीणों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। आग बुझाने में हिमांशु टम्टा, गिरधारी प्रसाद, पंकज टम्टा, उमेश राम, तुलाराम आदि ने सहयोग किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed