फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire in Champawat

बारहमासी मार्ग पर वायरमैट में लगी आग की जांच जल्द होगी शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fire in Champawat
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर स्वांला पहाड़ी के पास सोमवार तड़के भूस्खलन और पत्थरों को गिरने से रोकने के लिए बनाए गए वायरमैट (लोहे की ड्रिल के साथ बनी जूट की जाली) में लगी आग के कारणों को जानने के लिए अग्निशमन दल और पुलिस जांच शुरू करेगी। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। करीब दस हजार वर्गमीटर क्षेत्र में लगी आग से शिवालया कंपनी ने 3.68 करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही थी।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अग्निकांड मामले की जांच करने के लिए चल्थी पुलिस चौकी के प्रभारी हेमंत कठैत को जांच अधिकारी बनाया गया है। वहीं अग्निशमन की टीम भी पूरे मामले की जांच करेगी। दोनों टीमें जल्द ही जांच शुरू करेगी। आग लगने से स्वांला के पास किए गए भूस्खलन रोधी काम को फिर से शुरू करना होगा। एनएच खंड के लोहाघाट के ईई एलडी मथेला का कहना है कि स्वांला में करीब दस हजार वर्गमीटर क्षेत्र में फिर से बचाव के कार्य को कराने में चार से पांच सप्ताह लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed