{"_id":"68f7b42905cfafffe20f4d5e","slug":"fire-engulfed-huts-and-shops-reducing-goods-to-ashes-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-130946-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: झोपड़ी और दुकानों में धधकी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: झोपड़ी और दुकानों में धधकी आग, सामान राख
Tue, 21 Oct 2025 09:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 21 Oct 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के पुरानी टंकी के पास बिसात खाने और कास्मेटिक की दुकान में लगी आग। स्रोत : नगरवासी
टनकपुर (चंपावत)। दो जगहों पर लगी आग से झोपड़ी और दुकानों में रखा सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सोमवार की रात पुरानी टंकी मेला टैक्सी स्टैंड के पास वार्ड संख्या आठ निवासी व्यापारी राजा राम की पूजा सामग्री और व्यापारी नैतिक की काॅस्मेटिक की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकानों में आग से वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। व्यापारी राज राम ने बताया कि वे दुकान बंद कर घर में दीपावली पर लक्ष्मी पूजा करने गए थे।
कहीं से जलता पटाखा दोनों कच्ची दुकानों में गिरने से आग लग गई। आग से सारा सामान जल गया। व्यापारी नैतिक के पिता हरीश ने बताया कि आग में प्रसाद, काॅस्मेटिक, पूजा सामग्री सहित सारा सामान जल गया। फायर स्टेशन प्रभारी अमर सिंह अधिकारी ने बताया कि दोनों दुकानों में करीब दो लाख से अधिक के नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
इधर, छीनीगोठ में रुपवती देवी की झोपड़ी में आग लग गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा कूलर, पंखा, प्रिज, घरेलू सामान और नकदी समेत लाखों का सामान जल गया। संवाद