फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire breaks out in Jhumadhuri forest, huge damage to forest wealth

Champawat News: झूमाधूरी के जंगल में लगी आग, वन संपदा को भारी नुकसान

Wed, 27 Dec 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 27 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Jhumadhuri forest, huge damage to forest wealth
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामसभा पाटन पाटनी के ऊपर मां झूमाधुरी के जंगल में धधकी भीषण आग से वन संपदा जल गई। पर्यावरण प्रेमियों और लोगों ने जंगलों में आग लगाने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को मां झूमाधुरी के जंगल में आग लग गई। तेज हवाओं के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने बताया कि करीब पांच हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ गया। आग से जहां जंगली जानवरों को खतरा पैदा हुआ वहीं बांज, बुरांश, फल्याट, चीड़, देवदार आदि के छोटे पौधे जल गए हैं। लोगों ने बताया कि झूमाधुरी के निचले हिस्से में पाटन और सुई पऊ की ओर अधिकतर क्षेत्र में चीड़ का जंगल होने से लगातार पिरूल गिर रही है। इससे आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में गिर रहे पिरूल का निस्तारण करने की मांग की है। इधर, वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि झूमाधुरी के जंगल में आग लगने से मंगलवार रात को भी वन कर्मी मौके पर गए थे। बुधवार को भी वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। रेंजर ने बताया कि जमीन पर गिरी लकडिय़ां और पिरूल जले हैं। आग पर काबू पाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed