फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Financial approval received for five and a half kilometer road from Kheri to Dhoni Shilling.

Champawat News: खीड़ी से धौनीशिलिंग तक साढ़े पांच किमी सड़क को मिली वित्तीय स्वीकृति

Sat, 03 Feb 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 03 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Financial approval received for five and a half kilometer road from Kheri to Dhoni Shilling.
लोहाघाट में गुमदेश के धौनीशीलिंग से लेकर खीड़ी तक सड़क की स्वीकृति मिलने पर मिठाई बांटकर खुशी ज
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के लोगों की वर्षों से चली आ रही सड़क की मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खीड़ी से धौनीशिलिंग तक साढे पांच किमी सड़क की स्वीकृति देने के साथ निर्माण के लिए टोकन मनी भी जारी कर दी है। सड़क के लिए 482.88 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

आजादी के बाद से खीड़ी से धौनीशिलिंग तक लोग सड़क सुविधा से वंचित थे। लोग उबड़-खाबड़ रास्तों से आवाजाही करने को मजबूर थे। दो दिन पूर्व खीड़ी से धौनी शिलिंग तक साढ़े पांच किमी सड़क की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इसके लिए 10 हजार रुपये की टोकन मनी भी जारी हो गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया कि मोटर मार्ग बनने के बाद मड़, डकला, कुनड़ी, नौघर, शीलिंग, चौपता, खुरपाल्ली आदि गांव की करीब पांच हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सीएम के सामने इस मामले को उन्होंने प्रमुखता से रखा था। सड़क की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक और जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक का आभार जताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान धौनीशिलिंग युगल धौनी, शंकर पांडेय, दीपक नाथ गोस्वामी, हयात सिंह धौनी, निर्मल सिंह धौनी, जगन्नाथ धौनी, गंभीर सिंह धौनी, होशियार धौनी, प्रेम सिंह धौनी, सुंदर सिंह धौनी आदि ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

---------
सड़क की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर के लिए सर्किल कार्यालय भेजा गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
ब्रजेंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता, लोनिवि, लोहाघाट।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed