फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Final publication of assembly electoral rolls

Champawat News: विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

Tue, 07 Jan 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 07 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Final publication of assembly electoral rolls
चंपावत। एडीएम जिला निर्वाचन अधिकारी जयवर्द्धन शर्मा ने बताया कि छह जनवरी को फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अंतिम प्रकाशित फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली जिले की दोनों विधानसभाओं के सभी 344 स्थलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार के कार्यालयों और जिला निर्वाचन कार्यालय चंपावत में मतदाताओं के अवलोकनार्थ निशुल्क रखी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि अंतिम रूप से प्रकाशित फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का भलीभांति निरीक्षण कर मतदाता सूची में अपने और अपने परिवार के सदस्यों का नाम पंजीकृत होने की पुष्टि कर लें। यदि किसी का नाम वर्तमान निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से छूट गया हो या गलत अंकित हो गया है तो वह संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित प्रारूप-6 और 8 भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। प्रारूप-6, 7 और 8 संबंधित बीएलओ, तहसील कार्यालयों और जिला निर्वाचन कार्यालय चंपावत से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से भी अपील की है कि अंतिम रूप से प्रकाशित फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर छूटे हुए व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने के लिए सहयोग की अपील की है। कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 05965-1950 से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed