{"_id":"648360b8f1f3a57f98048afd","slug":"fierce-fire-in-tadag-forest-in-barakot-champawat-news-c-8-1-163353-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाराकोट में तड़ाग के जंगल में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाराकोट में तड़ाग के जंगल में लगी भीषण आग
Fri, 09 Jun 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट के तड़ाग के जंगल में धधकती आग।
लोहाघाट (चंपावत)। मौसम में लगातार बढ़ रही तपिश के चलते जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ने लगी हैं। बाराकोट ब्लॉक के तड़ाग जंगल में भीषण आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। करीब एक हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई।
बृहस्पतिवार देर शाम से तड़ाग के जंगल में अचानक आग भड़क गई। तेज हवाओं के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से छोटे-छोटे पेड़ पौधे भी जल गए। चीड़ का जंगल होने के चलते पिरूल में लगी आग तेजी के साथ जंगल में फैल गई। जंगल में आग लगने से सड़क में पत्थर आ रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। आग लगने से क्षेत्र में धुंध है। इससे बुजुर्गो, बीमार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काली कुमाऊं के रेंजर राजेश जोशी ने बताया वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है, शीघ्र आग पर काबू कर लिया जाएगा।
गैस गोदाम के पास लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ गैस गोदाम के पास जंगल में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार शाम को पिथौरागढ़-चंडाक रोड पर गैस गोदाम के पास आग लग गई। पिरूल में तेजी से आग फैलने से लपटों के गैस गोदाम तक पहुंचने के डर से लोग सहम गए। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग काे दी। इस पर लीडिंग फायरमैन महेश कनवाल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। लीडिंग फायरमैन ने लोगों से कहीं पर भी आग लगने की सूचना तत्काल देने को कहा। संवाद