फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Female pensioners received free travel facility fee

महिला पेंशनर्स को मिले निशुल्क यात्रा सुविधा

Sun, 05 Jun 2016 09:53 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 05 Jun 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Female pensioners received free travel facility fee
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला
गर्वनमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन ने महिला पेंशनर्स को उत्तराखंड में रोडवेज बसों में 60 साल से निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की मांग की है। अध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी की अध्यक्षता और महामंत्री बची सिंह रावत के संचालन में हुई बैठक में नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित कई मसले उठाए गए।
विज्ञापन


संगठन ने पेंशन राशिकृत की वसूली की समयसीमा 15 के बजाय 12 वर्ष करने की मांग की। समान पद पर समान पेंशन योजना लागू करने, पेंशनर्स के बच्चों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने, पंजाब की तर्ज पर 65 साल से अधिक के पेंशनर्स पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने, ओपीडी चिकित्सा के लिए प्रति माह 500 रुपये का भुगतान करने, राज्य पेंशनर्स के लिए उत्तराखंड राज्य पेंशनर्स के गठन की मांग की गई।
विज्ञापन



बैठक में लक्ष्मण लाल वर्मा, मनोहर लाल, उजालू राम, खुशाल सिंह कुंजवाल, प्रताप बिष्ट, लक्ष्मीदत्त सुतेड़ी, दीवान तड़ागी, बीडी राय, पदमादत्त पुनेठा, श्याम सिंह ढेक, भगीरथ सौराड़ी, शेर सिंह अधिकारी, खीमानंद जोशी, डा.डीएन तिवारी, भगवान, जेसी सक्टा, केडी गड़कोटी, निर्मला वर्मा, लक्ष्मीदत्त उप्रेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed