फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Female infanticide is a crime against society

समाज के प्रति अपराध है कन्या भ्रूण हत्या

Wed, 03 Jun 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 03 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Female infanticide is a crime against society

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य रहे डा. तारा सिंह ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के लिए पुत्र मोह की मानसिकता जिम्मेदार है। जीआईसी और जीजीआईसी में बुधवार को हुए कार्यक्रम में उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने के लिए कानून के सख्त क्रियान्वयन के साथ ही सामाजिक जागरूकता अभियान की जरूरत बताई। कहा कि भ्रूण हत्या कानूनी तौर पर ही नहीं समाज के प्रति भी अपराध है। छात्र-छात्राओं को भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन


बेटे के जन्म के लिए भी बेटी जरूरी है की सोच को समाज में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने को प्रेरित किया जाएगा। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या हेमंती बोरा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या मानवता के प्रति सबसे बड़ा कलंक है। शिक्षण संस्थाओं सहित समाज के सभी वर्गों को इसके खिलाफ माहौल बनाना होगा। हीरा चंद राजन ने कहा कि शिक्षित बालिका भेदभाव की मनोवृत्ति को दूर कर सकती है। बेटियां अपने सामाजिक परिवेश में बेटी के प्रति सकारात्मक सोच बनाएं। जय प्रकाश देवलाल ने कहा बेटियाें का संकल्प भ्रूण हत्या के कलंक को सदा के लिए मिटा सकता है। जीआईसी के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने छात्रों को इसके खिलाफ मुहिम चलाने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed