फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Faundation Day of ITBP

आईटीबीपी का स्थापना दिवस उल्लास से मना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Faundation Day of ITBP
लोहाघाट आईटीबीपी में बल के स्थापना दिवस पर हिमवीरों को बधाई देते द्वितीय कमान अधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी का 15वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हिमवीरों ने शानदार मार्चपास्ट किया।
विज्ञापन

आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी मंजीत सिंह ने परेड की सलामी ली। उन्होंने हिमवीरों को स्थापना दिवस की बधाई देकर आईटीबीपी का इतिहास बताया। कहा कि 23 जनवरी 2007 को लोहितपुर (अरुणाचल प्रदेश) में प्रशिक्षण केंद्र के रूप में स्थापित हुई। इसकी कमान सबसे पहले सेनानी अचल शर्मा ने संभाली। बताया कि दो मार्च 2012 को लोहाघाट में वाहिनी स्थापित हुई।
विज्ञापन

इसमें अचल शर्मा, पीएन प्रसाद, नरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, सुभाष चंद्र यादव के बाद अब बसंत कुमार नोगल आईटीबीपी के कमान अधिकारी हैं। द्वितीय कमान अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि विभिन्न मोर्चों में रहते हुए वाहिनी के हिमवीरों ने अपनी बहादुरी के दम पर कई कीर्तिमान हासिल किए। इस मौके पर सहायक सेनानी अनिल चौहान, सूबेदार मदन गिरि, इंस्पेक्टर दिनेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed