{"_id":"603fdbcf8ebc3ee6487f0491","slug":"fasting-in-protest-against-lathicharge-on-women-in-gairsain-champawat-news-hld416904356","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैण में महिलाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैण में महिलाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में रखा उपवास
विज्ञापन
चंपावत में लाठीचार्ज के विरोध में उपवास में बैठे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। गैरसैण में महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उपवास कार्यक्रम को युवा कांग्रेस ने समर्थन दिया है। जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने समर्थन देते हुए सेवायोजन कार्यालय के समीप अपने आवास पर उपवास और धरना प्रदर्शन कर समर्थन दिया।
उन्होंने कहा कि चमोली जिले के स्थानीय ग्रामीण वर्षों से लंबित घाट-नंदप्रयाग डेढ़ लेन सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठे थे। लेकिन एक मार्च को विधानसभा सत्र के पहले दिन सड़क की मांग को लेकर भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं पर उस समय लाठीचार्ज किया गया जब वह विधानसभा की ओर कूच कर रहे थे। इससे महिलाओं समेत कई लोग हुए हैं। सरकार के इशारे पर पुलिस की ओर से की गई बर्बरता पूर्वक कार्रवाई से समूचा उत्तराखंड शर्मशार हो गया है। त्रिवेंद्र सरकार के इशारे पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज ने 1994 के उत्तराखंड राज्य बनाओ आंदोलन के मुजफ्फरनगर कांड की याद दिला कर उत्तराखंड वासियों का अपमान किया है।
जनता पर लाठीचार्ज शर्मनाक : उक्रांद
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने गैरसैंण में हुए लाठी चार्ज को शर्मनाक बताया है। पार्टी के लोहाघाट विधानसभा संयोजक चंद्रकांत ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लोगों पर लाठियां चलाईं। जिस सरकार को लोगों ने भरोसा कर चुना था वही सरकार आम जनता की आवाज को दबाकर उन पर अत्याचार कर रही है। उनका कहना था कि राज्य में उपनल कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वर्षों से विभागों में कार्य कर रहे उपनल कर्मियों को हटाने की कोशिश की जा रही है। जो मनरेगा कर्मी सालों से सरकार के कार्यों को संचालित कर रहे हैं उनके भविष्य को संवारने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कहा कि राज्य में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। युवा दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि उक्रांद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुंडलिया के नेतृत्व में 2022 में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। (संवाद)