फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fast unto death deferred

कलक्ट्रेट में तीन दिनों से चल रहा आमरण अनशन स्थगित

Mon, 21 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 21 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fast unto death deferred
जूस पिलाया - फोटो : अमर उजाला
चंपावत। जिला  मुख्यालय में दूध के रेट बढ़ाने, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और पशु आहार में सब्सिडी दिए जाने मांग को लेकर किसानों की ओर से तीन दिनों से किया जा रहा आमरण अनशन स्थगित कर दिया है। किसानों की मांगों के संबंध में  जिला प्रशासन की ओर से सकारात्मक रूख अपनाने और किसानों की मांगों को शासन  स्तर पर हल किए जाने के आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।  जिला प्रशासन की ओर से एडीएम जेएस राठौर ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन


किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आलोक देउपा ने कहा कि वर्तमान में होली त्यौहार के मद्देनजर और प्रशासन के आश्वासन पर  वह अपना आंदोलन हाल फिलहाल स्थगित कर रहे हैं। होली के बाद यदि उनकी मांगें  पूरी नहीं हुई तो वह फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे। आंदोलन के समर्थन में  उतरी महिलाओं का कहना था कि एक ओर पानी की एक लीटर की बोतल 20 रुपये में आ  रही है, वहीं पशुपालकों का दूध 18 रुपये प्रति लीटर से बिक रहा है।
विज्ञापन


जिला  प्रशासन की ओर से किसानों की मांगों का शीघ्र समाधान किए जाने और शासन स्तर  उनकी समस्याओं की जानकारी दिए जाने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद  किसानों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। इस मौके पर विक्रम सिंह, कैलाश सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद सिंह महराना, माधो सिंह, पूरन सिंह, मंजू देवी, कमला  देवी, विमला देवी, कलावती सहित तमाम किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed