{"_id":"61bf7a6a7963702c6f6d4549","slug":"farmers-protest-in-lohaghat-champawat-news-hld4481699166","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याएं भी सुन लो सरकार, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याएं भी सुन लो सरकार, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन को तैयार
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में कृषि ऋण माफ करने और प्रोत्साहन राशि देने की मांग की गई। किसानों ने सरकार पर उनकी अनदेखी का आरोप लगा प्रदर्शन किया। किसानों ने उनकी समस्याओं का समाधान जल्द न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
रामलीला मैदान में रविवार को हुई बैठक में किसानों ने कृषि ऋण माफ, आपदा के दौरान हुए नुकसान पर मुआवजा, अन्य विभागों की तरह उनको भी 10 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि देने, माल्टा, अदरक, गडेरी आदि उत्पादों के उचित मूल्य तय करने आदि मुद्दों पर चर्चा कर सरकार से जल्द समस्याएं सुलझाने की मांग की। किसानों का कहना था कि उनकी हाड़तोड़ मेहनत से उगी फसलों को जंगली जानवर नष्ट कर देते हैं।
सरकार की ओर से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। किसानों ने जल्द समस्याओं का समाधान न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। केशव दत्त चौबे की अध्यक्षता में मदन पुजारी ने संचालन किया। इस मौके पर चंद्र दत्त जोशी, गंगा दत्त जोशी, ऊर्बा दत्त चौबे, दयाकिशन चौबे, गोविंद बल्लभ चौबे, मोहन पांडेय, मोहन चौबे, देवी दत्त जोशी, उमेश चंद्र जोशी, गोकुल चौबे, मोहन बगौली आदि रहे।