फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farmers motivated for organic farming

किसानों को जैविक खेती के लिए किया प्रेरित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers motivated for organic farming
लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे कायल गांव में किसानों को जानकारियां देते केवीके प्रभारी डा.ए? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की ओर से नेपाल सीमा से लगे कायल गांव में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान किसानों को उन्नत प्रजाति के बीजों का प्रयोग करने के साथ जैविक खेती के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

केवीके के प्रभारी अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि देश में अनाज वाली फसलों में धान, गेंहू आदि का पर्याप्त भंडार है, लेकिन दलहनी और तिलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है। इससे देश के सभी नागरिकों को भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिल सके।
विज्ञापन

केेंद्र की गृह वैज्ञानिक गायत्री देवी ने बताया कि महिलाओं और बच्चों में सूक्ष्म पोषक तत्वों में आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन बी कांपैक्स की कमी हो रही है। इससे वजन में कमी होनी और बार-बार बीमार होना, खून की कमी और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। केंद्र की ओर से किसानों को मसूर प्रजाति पीएल-8 और पंत हिल तोरिया-1 उपलब्ध कराई गई। डॉ. पूजा पांडेय ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान मोहन चंद्र पांडेय, सरपंच बसंती देवी, रेखा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed