{"_id":"575ee5d54f1c1b094e11b743","slug":"farmers-memorandum-submitted-to-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि निवेश केंद्र बंद होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि निवेश केंद्र बंद होने से किसान परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। कृषि निवेश केंद्र पाटी पांच दिन से बंद है। जिस कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र बंद होने से किसानों को दवाएं आदि नहीं मिल पा रही हैं। जिससे उनकी सब्जियां बर्बाद होने की कगार में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय किसानों ने सोमवार को पाटी की एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कृषि निवेश केंद्र पाटी के पांच दिन से बंद होने की शिकायत की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय उनकी सब्जियां, फल तैयार होने का समय है, लेकिन कृषि निवेश केंद्र के बंद होने से कृषकों को टमाटरों, खीरा, शिमला मिर्च, बैगन, गोभी आदि की फसल के लिए दवा और दवा छिड़कने की स्प्रेगन उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे उनकी फसलों में रोग लग गया है। ब्लॉक के पटनगांव, बसान, सुनडुंगरा, बांस बस्वाड़ी, गोलना सेरी, अमौली आदि जगहों पर इस समय सब्जियों का उत्पादन होता है।
विज्ञापन
जिले सहित हल्द्वानी के व्यापारी इस समय इन जगहों से टमाटर आदि सब्जियों की खरीद के लिए पहुंचते हैं, लेकिन फसलों के चौपट हो जाने से उनका आना भी कम हो गया है। क्षेत्र के किसान बची सिंह, चंद्र सिंह, प्रकाश राम, गिरीश राम, महेश राम, आनंद पाटनी, नवीन सिंह, चंदन सिंह आदि का कहना है कि सरकार एक ओर कृषि उत्पादन पर जोर देने की बात कह रही है। दूसरी ओर उन्हें दवाएं, बीज, उत्पादन संबंधित अन्य सामग्री भी नहीं प्राप्त हो रही है। युवा कृषक ललित पाटनी ने कहा कि पाटी 85 ग्राम पंचायतों का ब्लॉक मुख्यालय है, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।