{"_id":"6515b9f599b184e99804c9d6","slug":"farewell-to-ganpati-bappa-champawat-news-c-230-1-shld1026-5148-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गणपति बप्पा को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गणपति बप्पा को दी विदाई
Thu, 28 Sep 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट लोहावती नदी में गणपति की मूर्ति विर्सजित करते श्रद्धालु। संवाद
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। मूर्तियों के विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान गणपति बप्पा को विदाई दी गई।
लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित गणेश महोत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस दौरान हवन, यज्ञ, भंडारा हुआ। प्रकाश चंद्र, प्रदीप पांडेय, दीप चंद्र पाठक के पौरोहित्य में रामलीला मैदान में अनुष्ठान हुए।
कथावाचक पंडित ज्ञान द्विवेदी ने कथा सुनाई। दोपहर बाद रामलीला मैदान से नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर मंगल गीत गाए। वहां नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, अमित जुकरिया, सतीश पांडेय, राजू गड़कोटी, पप्पू वर्मा, दीपक जोशी, मनोज गर्ग, हरीश मेहता, महेश बोहरा आदि रहे।
टनकपुर के भक्तों ने विचई में रोडवेज कर्मचारी कॉलोनी से शारदा घाट तक गणेश की मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकाली। वहां पंकज आर्या, कुलदीप गुप्ता, मोहनदेव भट्ट, ओमप्रकाश आर्य, प्रशांत शर्मा, विकास मौर्य, भुवन आर्या, सोबन सिंह कनवाल आदि रहे। वहीं नायकगोठ में अनीता धामी के आवास पर स्थापित मूर्ति भी विसर्जित की गई। वहां बीडीसी सदस्य विकास धामी, राजेश्वरी जोशी, मानसी, प्रिया, सुमन, पूर्णिमा, लक्ष्मी तड़ागी आदि थे।
विज्ञापन
गणपति की मूर्ति का रामगंगा में किया विसर्जन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के ऐंचोली में एक दंत युवा मित्र मंडल की ओर से आयोजित गणेशोत्सव का समापन हो गया है। बृहस्पतिवार को गणपति की मूर्ति का रामगंगा में विसर्जन किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने ऐंचाेली आयोजन स्थल पर पूजा, अर्चना की और भजन, गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर रंग उड़ाया। एक दंत युवा मित्र मंडल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। संवाद