{"_id":"6851a9f9e8fb92557a00eb29","slug":"fair-special-train-arrived-on-tuesday-will-operate-till-30-champawat-news-c-229-1-shld1007-125365-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मंगलवार को पहुंची मेला स्पेशल ट्रेन, 30 तक होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मंगलवार को पहुंची मेला स्पेशल ट्रेन, 30 तक होगा संचालन
Tue, 17 Jun 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बरेली के रेलवे यार्ड में जल भराव के चलते एक दिन स्थगित होने के बाद दिन की मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन पूर्ववत शुरू हो गया है। स्पेशल ट्रेन का संचालन फिर से शुरू होने से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे मेला स्पेशल ट्रेन बरेली से पहुंची और दोपहर 1:40 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुई। मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रात को भी एक ट्रेन संचालित है। अभी दोनों ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल 30 जून तक है। बता दें कि सोमवार को बरेली यार्ड में बारिश के चलते पानी भर जाने से दिन की मेला स्पेशल ट्रेन स्थगित होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। प्रशासन ने पूर्णागिरि मेले का रविवार को विधिवत समापन कर दिया है लेकिन अभी भी श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। संवाद