फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fair administration arrangements to be chalked up

मेला प्रशासन व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटा

Thu, 15 Mar 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Thu, 15 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Fair administration arrangements to be chalked up
मां श्री पूर्णागिरि धाम में देवी के दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्घालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का लगातार बनी है। मेला प्रशासन ने 18 अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्र की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस महकमा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुट गया है।

तीन मार्च से शुरू हुए मेले में उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने से श्रद्धालु देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की आवक से पूर्णागिरि मेला क्षेत्र के अलावा टनकपुर, बनबसा एवं पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव और महेंद्रनगर में भी रौनक बनी है। 18 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर मेला प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है।
विज्ञापन


मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि मेले में यातायात, पार्किंग, पथ प्रकाश, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं को नवरात्र से पूर्व दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को लेकर आने वाले भारी वाहनों को बूम पार्किंग स्थल से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं वन्य जीवों के खतरे को देखते हुए रात के वक्त पूर्णागिरि मार्ग पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहनों का दबाव नियंत्रित करने को पार्किंग के लिए कई स्थान तय किए गए हैं। पुलिस को पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त फोर्स तैनात करने के साथ ही विद्युत ठेकेदार को पथ प्रकाश और जलसंस्थान को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed