{"_id":"f5a26bae3e3112d9add0ab06cf41e46e","slug":"failed-to-prevent-the-smuggling-of-forest-herbs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ी-बूटियों की तस्करी रोकने में वन विभाग नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जड़ी-बूटियों की तस्करी रोकने में वन विभाग नाकाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपनीपाल क्षेत्र में जड़ी-बूटियों की तस्करी रोकने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है। वन पंचायत के सरपंच बलवंत सिंह ने सोमवार को एक पिकअप में जड़ी-बूटियां लोहाघाट ले जाने की सूचना वन कर्मियों को दी, उसके बावजूद वाहन चालक ने माल को ठिकाने लगा दिया और वन कर्मी वाहन को ढूंढने का बहाना करते रहे। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने वाहन को खाली पाया।
विज्ञापन
सरपंच के अनुसार इस पिकअप में झूला, बजा, समेवा आदि कई प्रकार की जड़ी बूटियां लदी हुई थी। उन्होंने नलिया चौकी के बैरियर इंचार्ज को भी इसकी सूचना दी, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। दूसरे दिन सरपंच ने घटना की जानकारी वन मंत्री समेत डीएम, डीएफओ, एसडीएम पाटी, लोहाघाट को दी। जिसमें उन्होंने वन दरोगा और नलिया चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने वे आत्मघाती कदम उठाने को विवश हो जाएंगे। एसडीएम ने घटना की पूरी जांच कराने का आश्वासन दिया है। वन विभाग के रेंजर बीएस मेहता का कहना है कि सरपंच से सूचना मिलने के बाद उन्होंने तत्काल वन कर्मियों को मौके में भेज दिया था, लेकिन उन्हें वह वाहन नहीं मिला।
विज्ञापन