फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Faces lit up with approval to operate train to Dehradun

Champawat News: देहरादून के लिए ट्रेन संचालन की स्वीकृति से खिले चेहरे

Sat, 02 Mar 2024 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Mar 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Faces lit up with approval to operate train to Dehradun
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर से राजधानी देहरादून के लिए ट्रेन की स्वीकृति मिलने से लोगों में खुशी है। लोगों ने कहा कि अभी सप्ताह मे एक दिन ही ट्रेन चलने से राजधानी के कार्यों के लिए आना-जाना आरामदायक और सस्ता होगा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने कहा कि अभी नोटिफिकेशन का इंतजार है। ट्रेन सप्ताह में एक दिन टनकपुर से चलेगी और मेंटिनेंस भी यहीं पर ही होगी।
विज्ञापन

बता दें कि मीटर गेज से ब्राॅड गेज ट्रैक बनने के बाद से ही राजधानी देहरादून के लिए ट्रेन सेवा की मांग उठने लगी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में रेल मंत्री से इस संबंध में आग्रह भी किया था। अब बोर्ड से स्वीकृति मिल गई है। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि अब देहरादून का सफर आरामदायक हो जाएगा। रमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि देहरादून आने-जाने वालों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल रेलवे बोर्ड के स्वीकृत पत्र की समयसारिणी में यह ट्रेन शनिवार शाम को टनकपुर से 19:40 बजे चलेगी और रविवार की सुबह 7:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से रविवार को टनकपुर के लिए शाम 15.15 बजे चलेगी और सोमवार सुबह चार बजे पहुंचेगी। जल्द संचालन का नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टनकपुर से देहरादून की ट्रेन से दूरी 453 किमी है। स्लीपर टू में करीब तीन सौ रुपये और जनरल में और कम किराया होगा। यह ट्रेन बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, नजीमाबाद, लक्सर, हरिद्वार और देहरादून स्टेशन पर रुकेगी। दूसरी ओर बस या वाहन से यात्रा की तुलना पर सड़क से देहरादून की दूरी 395 किमी है और रोडवेज बस में देहरादून का किराया 665 रुपये है।

--
लोहाघाट में भी बांटी गई मिठाई
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर से देहरादून के लिए ट्रेन सेवा की स्वीकृति मिलने पर सेलपेडू मडलक में बीडीसी सदस्य मदन कलौनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने कहा कि लंबे समय से सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री से टनकपुर से देहरादून के लिए ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। ट्रेन सेवा शुरू होने से चंपावत के साथ पिथौरागढ़ जिले के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। वहां कैलाश जोशी, दीपक भट्ट, जगदीश जोशी, नाथ पंत, जया पंत, राजपाल सामंत, भीम पंत, बद्री सिंह, शिवराज सिंह, पूरन पंत, विक्रम सिंह, राम सिंह आदि थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed