फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Expected to get CT scan facility from June

Champawat News: जून से सीटी स्कैन की सुविधा मिलने की उम्मीद

Sun, 26 May 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 26 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Expected to get CT scan facility from June
चंपावत। जिले के लोगों को सस्ती दरों में सीटी स्कैन का लाभ जून माह में मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में 250 केवी के ट्रांसफार्मर लगाने का काम अंतिम चरण में हैं। करीब 58 लाख की लागत से 250 केवी ट्रांसफार्मर और लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में मार्च माह में 250 केवी ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया था। तीन माह बाद करीब 94 फीसदी काम हो चुका है। अब अंतिम चरण का काम बचा है। यूपीसीएल के सीटी स्कैन मशीन के लिए लाइन जुड़ने के बाद मशीन इंस्टालेशन का काम किया जाएगा। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। कुछ दिन में लाइन का काम पूरा होने के बाद सीटी स्कैन मशीन संचालन के लिए कंपनी से संपर्क किया जाएगा। 20 जून के बाद लोगों को सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की जाएगी। संचालन से पहले ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन




बता दें कि जिला अस्पताल में पिछले साल ही सीटी स्कैन मशीन आ गई थी लेकिन लो वोल्टेज और मशीन के लिए लाइन नहीं बिछी होने से मशीन एक कमरे में धूल फांक रही है। वर्तमान में जिले के लोगों को सीटी स्कैन के लिए निजी अस्पताल में भारी भरकम रकम खर्च करनी पड़ रही है। इसके अलावा सरकारी सीटी स्कैन के लिए पिथौरागढ़, हल्द्वानी, रुद्रपुर या बरेली जाना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed