फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Everyday thousands of devotees are reaching the philosophy of Mother Purnagiri

मां पूर्णागिरि के दर्शन को पहुंच रहे हैं रोज हजारों भक्त

Wed, 03 Apr 2019 11:34 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन टनकपुर (चंपावत)।
टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 03 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Everyday thousands of devotees are reaching the philosophy of Mother Purnagiri
मेले में बिछुड़ी मां-बेटी को परिजनों के सुपूर्द करती महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम लगातार बना हुआ है। बुधवार को करीब बीस हजार से अधिक भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए।  इधर, जल संस्थान बुधवार को चौथे दिन भी टुन्यास क्षेत्र की जलापूर्ति सुचारु नहीं कर सका, जिससे दुकानदारों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


  23 मार्च से शुरू हुए मेले में हर दिन हजारों की संख्या में देवी भक्तों की आवाजाही हो रही है। निजी वाहनों के साथ ही बाइक, साइकिल और देवी के डोले लेकर दूर-दराज से काफी संख्या में श्रद्धालु पैदल मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। मेले के चलते पूर्णागिरि धाम के साथ ही शारदा स्नानघाट और पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत बाजारों में भी खासी रौनक बनी हुई है। मां श्री पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि बुधवार को 24 घंटे में करीब बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि टुन्यास क्षेत्र की जलापूर्ति सुचारु न होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जल संस्थान के जेई बीएस कुवार्बी का कहना है कि ठेकेदार द्वारा लाइन की मरम्मत के लिए कर्मचारियों की टीम निगालीगाड़ भेजी गई है, बुधवार देर रात तक जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों में मारे छापे 
टनकपुर। दूषित और बांसी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मां पूर्णागिरि धाम और शहर क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर खाद्य सामग्रियों की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि ठूलीगाड़ प्रवेश द्वार के भंडारा स्थलों का निरीक्षण की जिला पंचायत को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और भंडारा संचालकों को भंडारे के प्रसाद में गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री का प्रयोग करने की हिदायत दी गई है। भैरव मंदिर से काली मंदिर तक भोजनालय संचालकों को खाद्य सामग्री को सूती कपड़े अथवा जाली से ढक कर रखने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता ने शारदा स्नानघाट के भोजनालयों और दुकानों में खाद्य सामग्रियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भोजनालय और ढाबा संचालकों को बांस और दूषित खाद्य सामग्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में बिछुड़ी मां-बेटी को परिजनों से मिलाया 
पुलिस ने पूर्णागिरि मेले में परिजनों से बिछुड़ी मां-बेटी को उनके परिजनों से मिलाया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि बाराबंकी निवासी रामवती पत्नी टीकाराम और उनकी बेटी आशा पूर्णागिरि धाम में भीड़ के बीच परिजनों से बिछुड गए थे। पुलिस कर्मियों ने उनके परिजनों को खोज दोनों को उनके सुपुर्द किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed