{"_id":"607337898ebc3e58fe369bc9","slug":"even-in-navratri-the-expectation-of-the-fair-will-return-tanakpur-news-hld421341653","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों में भी मेले की रौनक लौटने की उम्मीद कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों में भी मेले की रौनक लौटने की उम्मीद कम
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। कोरोना का बढ़ता संक्रमण और यूपी में पंचायती चुनाव के चलते 13 अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्रों में भी मेले की रौनक लौटने की उम्मीद कम है। इधर रविवार को मुख्य मंदिर की सीढ़ियों से गिरने से मेला ड्यूटी में तैनात अग्निशमन का जवान और एक बालक घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों घायलों की मरहम पट्टी कर उपचार किया।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद भी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। मेला प्रशासन के अनुसार सुबह से शाम तक करीब ढाई हजार भक्त देवी मां के दर्शन के लिए पहुंचे। मेले की शुरुआत के तीन दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से खासी रौनक बनी रही, लेकिन अब काफी कम संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय का कहना है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से फीकी हुई मेले की रौनक नवरात्र में लौटने की उम्मीद थी, लेकिन यूपी में पंचायती चुनाव के कारण नवरात्रों में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के आसार कम हैं।
इधर श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच रविवार को मुख्य मंदिर की सीढ़ियों से उतरते वक्त अग्निशमन विभाग का जवान राजेंद्र सिंह भंडारी के सिर पर चोट लग गई। दूसरी घटना में परिजनों के साथ पूर्णागिरि दर्शन के लिए आया कंचनतारा रुद्रपुर निवासी नौ वर्षीय बालक गौतम शर्मा पुत्र अमित शर्मा भी सीढ़ियों से गिरने से घायल हो गया। उसके मुंह और घुटने में चोट लगी है। दोनों घायलों का काली मंदिर में एसडीआरएफ की टीम ने उपचार किया।