फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Even after 13 days, the plan of the marginal did not get better, quenching

13 दिन बाद भी ठीक नहीं हुई सीमांत की योजना, पानी ढोकर बुझा रहे हैं प्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Even after 13 days, the plan of the marginal did not get better, quenching
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के तामली क्षेत्र के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। अतिवृष्टि से पेयजल लाइन टूटने से यहां पानी की आपूर्ति ठप है। 13 दिन बाद भी सीमांत क्षेत्र की योजना के ठीक न होने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने सोमवार तक योजना ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तामली-हरम पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से सीमांत के तामली, बचकोट, कंडोला, नाग, पोलप, चामी गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तीन हजार से अधिक की आबादी वाले इन क्षेत्रों के लोग नौलों से पानी ढो रहे हैं। ग्राम प्रधान भावना जोशी, बीडीसी सदस्य मनोज जोशी, देवेंद्र जोशी, भुवन जोशी, राजेश पांडेय, मोहन बोहरा, गणेश जोशी आदि ने सोमवार तक पेयजल योजना चालू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं जल संस्थान के एएई परमानंद पुनेठा ने पेयजल लाइन सुधारने के लिए तकनीकी टीम भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed