{"_id":"5720f7c84f1c1be776a9189c","slug":"evaluation-of-copies-the-full-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड
- फोटो : मदन बिष्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों को जांचने का काम बुधवार को पूरा हो गया है। अब हाईस्कूल की मात्र 1550 कॉपियां जांचनी बाकी हैं, जिसे 28 अप्रैल को पूरा कर लिया जाएगा। पहले मूल्यांकन का काम 25 अप्रैल तक पूरा होना था। मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) नवीन चंद्र पाठक ने बताया कि जिले में 94182 उत्तर पुस्तिकाओं में से 92632 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। बाकी 1550 कॉपियां बृहस्पतिवार को जांच ली जाएंगी। चंपावत जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट मूल्यांकन केंद्र में इंटरमीडिएट की 16647, टनकपुर केंद्र में 14124 कॉपियां जंच चुकी हैं, जबकि लोहाघाट में हाईस्कूल विज्ञान की 1200 कॉपियों समेत 22419 कॉपियां जंचनी बाकी हैं। टनकपुर में भेजी गईं 40992 में से हिंदी की 350 कॉपियां जंचनी हैं। दोनों मूल्यांकन केंद्रों में 227 परीक्षकों द्वारा कॉपियां जांची गई। सीईओ पाठक ने बताया कि मूल्यांकन पूरा होने के बाद जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामनगर स्थित बोर्ड कार्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन