फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eo has transferd to another place.

Champawat News: खटीमा नगर पालिका भेजे गए बनबसा के प्रभारी ईओ

Fri, 28 Apr 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 28 Apr 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Eo has transferd to another place.
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के प्रभारी ईओ को उनके मूल पद सहायक लेखाकार पर खटीमा नगरपालिका में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी के साथ बनबसा नगर पंचायत चेयरमैन और ईओ के बीच उपजे विवाद का भी पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व चेयरमैन रेनू अग्रवाल, उनके पति संजय अग्रवाल और ईओ राकेश कोटिया के बीच टनकपुर स्थित सीएम कार्यालय में समझौता वार्ता हुई थी। बनबसा नगर पंचायत के प्रभारी ईओ के खटीमा नगर पालिका में उनके मूल पद सहायक लेखाकार पर स्थानांतरण कर दिए जाने के बाद उनके और बनबसा नगर पंचायत चेयरमैन के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद का समापन हो गया है।
विज्ञापन

शहरी विकास अनुभाग के अनुसचिव सूरज सिंह बिष्ट के 28 अप्रैल 2023 के पत्र में बनबसा नगर पंचायत के प्रभारी ईओ राकेश कोटिया का स्थानांतरण उनके मूल पद सहायक लेखाकार के पद पर खटीमा नगर पालिका कर दिया गया है। उनके स्थान पर नगर निगम हल्द्वानी के सहायक लेखाकार दीपक बुड़लाकोटी को बनबसा में प्रभारी ईओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। लंबे समय से बनबसा के प्रभारी ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच मतभेद थे। प्रभारी ईओ ने नगर पंचायत चेयरमैन रेनू अग्रवाल के पति संजय अग्रवाल पर कई आरोप लगाकर बनबसा थाने में शिकायती पत्र दिया था। पत्र की जांच चल रही है। बाद में रेनू अग्रवाल ने प्रभारी ईओ पर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कई संगीन आरोप लगाकर निदेशक शहरी विकास को ज्ञापन भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बनबसा के प्रभारी ईओ राकेश कोटिया को बृहस्पतिवार को रिलीव कर दिया गया है। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सौदा बन्नू ने भी शहरी विकास सचिव को पत्र भेजकर बनबसा के प्रभारी ईओ को उनके मूल पद पर स्थानांतरित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed