फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Environmental friend dies due to garbage vehicle

कूड़ा वाहन की चपेट में आया पर्यावरण मित्र, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Environmental friend dies due to garbage vehicle
लोहाघाट ट्रंचिंग ग्राउंड में पर्यावरण मित्र की मौत के बाद मौजूद लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कूड़े निस्तारण के दौरान कूड़ा वाहन की चपेट में आने से नगर पंचायत लोहाघाट के पर्यावरण मित्र की मौत हो गई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जवान बेटे की मौत से बूढ़ी मां गहरे सदमे में हैं। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में पर्यावरण मित्र का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रविवार को पर्यावरण मित्र विजय सिंह उर्फ गुंजा (35) पुत्र स्वर्गीय होरी लाल अपने साथी बलवीर और चालक अर्जुन के साथ कूड़ा फेंकने चंदाखाल ट्रंचिंग ग्राउंड गया था। सुबह करीब नौ बजे कूड़ा खाली करने के लिए जैसे ही चालक कूड़े से भरे टिप्पर को खाली करने के लिए पीछे कर रहा था, इसी दौरान एकाएक विजय सिंह उसकी चपेट में आ गया। विजय सिंह का सिर टायर के नीचे आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही दरोगा देवेंद्र मेहता, हेमंत कठैत, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, हेड हरचरन सहित तमाम पर्यावरण मित्र मौके में पहुंच गए। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

डॉ. रवींद्र बोहरा ने शव का पोस्टमार्टम किया। ऋषेश्वर घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। विजय सिंह अपने परिवार का इकलौता पुत्र था, जो चार साल से नगर पंचायत में सेवा कर रहा था। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां शकुंतला देवी बदहवास हो गईं। पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें संभाला। चेयरमैन गोविंद वर्मा का कहना है कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार सभी सुविधाएं दी जाएंगी। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अंतिम यात्रा में लोहाघाट नगर पंचायत पर्यावरण मित्र हेड हरचरन सिंह, चंपावत नगर पलिका पर्यावरण मित्र हेड राकेश, विलियम, रंजीत, मनीष, सतीश, टीम सिंह, बॉबी, दिलीप, नन्हें आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed