फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Energy Corporation owes Rs 79 lakh to government departments

Champawat News: ऊर्जा निगम के 79 लाख पर सरकारी विभागों की कुंडली

Sun, 07 Jan 2024 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Jan 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation owes Rs 79 lakh to government departments
सतीश जोशी सत्तू
विज्ञापन

चंपावत। जिले के अधिकांश सरकारी विभाग ऊर्जा निगम के 79 लाख रुपये पर कुंडली मारे बैठे हैं। सबसे अधिक शिक्षा विभाग को 13.93 लाख रुपये चुकाने हैं। दूसरे स्थान में स्वास्थ्य विभाग है जिसे 7.99 लाख और तीसरे स्थान में लोक निर्माण विभाग है जिसे 4.92 लाख चुकाने हैं।
जिले भर में 30 से अधिक विभागों पर ऊर्जा निगम के 79 लाख से अधिक की देनदारी है। सरकारी विभागों से बिजली बिलों के भुगतान की बकाया राशि वसूलने में ऊर्जा निगम के पसीने छूट रहे हैं। अब निगम की ओर से बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके तहत शत प्रतिशत धनराशि का भुगतान नहीं होने पर फरवरी से बकायेदारों के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

किस विभाग पर कितनी देनदारी
विभाग बकाया (लाख रुपये में)
शिक्षा विभाग 19.93
स्वास्थ्य विभाग 7.99
राजस्व विभाग 3.75
लाेक निर्माण विभाग 4.92
पुलिस विभाग 2.71
दूरसंचार विभाग 2.40
वन विभाग 2.83
पशु चिकित्सा विभाग 2.10
समाज कल्याण विभाग 1.79
खंड विकास कार्यालय 1.60
खेल विभाग 1.07
पेयजल निगम 1.83
कोट
सभी संबंधित बकायेदार विभागों को वसूली का नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही विभागों की ओर से धनराशि जमा नहीं की जाती है तो निगम की ओर से कनेक्शन काटने की प्रकिया शुरू की जाएगी। - वेगराज सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed