फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Encroachment will be removed from the elephant corridor on India-Nepal border

Champawat News: भारत-नेपाल सीमा पर हाथी गलियारे से हटाएंगे अतिक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed from the elephant corridor on India-Nepal border
नेपाल के कंचनपुर महेंद्रनगर में हुई बैठक में मौजूद भारत-नेपाल के वन अ​धिकारी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। भारत और नेपाल के सीमावर्ती जिले के वन अधिकारी वन वन्य जंतुओं की तस्करी रोकने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। ये निर्णय नेपाल के कंचनपुर महेंद्रनगर में दोनों देशों के वनाधिकारियों के बीच मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

कहा गया कि वन्य जंतुओं को नुकसान पहुंचाने वालों को सूचीबद्ध करने के साथ तस्करों को दबोचने के लिए तुरंत जानकारी दी जाएगी। दोनों देशों के हाथी गलियारे से अतिक्रमण हटाया जाएगा। बाद में पौधों का रोपण भी किया गया। बैठक में हल्द्वानी की उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद, रेंजर पूरन चंद्र जोशी, खटीमा के महेश चंद्र जोशी, महेश अधिकारी, मुनेश सिंह राना, विकास, अंकित खडोला और नेपाल की ओर से डीएफओ भीम प्रसाद कंडोल, धर्मराज जोशी, कमल थापा, प्रेम बहादुर रावल, पवन जोशी, प्रमोद कुमार यादव, सामुदायिक वन उपभोक्ता राष्ट्रीय महासंघ कंचनपुर के धर्मानंद पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed