फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Encroachment on railway land demolished in Tanakpur

Champawat News: टनकपुर में रेलवे भूमि पर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त

Sat, 05 Oct 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 05 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on railway land demolished in Tanakpur
टनकपुर में रेलवे की भूमि पर चि​न्हित अ​तिक्रमण फौजी होटल पर गरजती जेसीबी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। जिला न्यायालय से अपने पक्ष में फैसला आने के बाद रेलवे विभाग ने चिह्नित अतिक्रमण जेसीबी और पोकलेन से ध्वस्त करा दिए। टीम ने सबसे पहले बस स्टेशन के समीप चिह्नित अतिक्रमण फौजी होटल, रिक्शा स्टैंड के अंदर बनी दुकान को जेसीबी ने ध्वस्त किया। फौजी होटल गिराने में करीब चार घंटे लगे। देर शाम तक मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। टीम ने रेलवे कॉलोनी परिसर में भी अतिक्रमण हटाया। अब अगले चरण में 108 चिह्नित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे से रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एनएल मीणा, आरपीएफ के एएससी मो. सारिक खान, इंस्पेक्टर शाहनवाज हुसैन, टनकपुर चौकी इंचार्ज चंद्रप्रकाश, जीआरपी, स्थानीय पुलिस, पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम आकाश जोशी, तहसीलदार जगदीश गिरि की मौजूदगी में पहले टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। अतिक्रमण हटाने की गति धीमी होने पर अधिकारियों ने पोकलेन मंगाई।
विज्ञापन

दोपहर 12.55 बजे होटल का एक हिस्सा गिरा। इसके बाद डेढ़ बजे होटल पूही तरह ध्वस्त कर दिया गया। होटल से सटे रिक्शा स्टैंड पर बनी दुकान को भी ध्वस्त कर दिया गया है। इस बीच, रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों ओर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश ने बताया कि 108 अतिक्रमण को चिह्नित किए गए हैं। उन्हें तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। दोपहर बाद टीम ने रेलवे कॉलोनी में अतिक्रमण कर बनाए करीब 12 झालों को ध्वस्त किया। गया। कुछ महिलाएं हल्का विरोध भी करतीं रहीं।

रेलवे ने डीजल इंजन चलाकर ट्रेनों का किया संचालन
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे की ओर से शनिवार को बिजली लाइन बंद कराई गई। डीजल इंजन से सुबह आठ बजे से ट्रेनों का संचालन निर्बाध रूप से किया गया। इस बीच, ढाबे के पास ट्रैक पर मलबा आने से शंटिंग (इंजन मोड़ना) दूसरे छोर से नहीं हुई। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि बिजली बंद करने पर डीजल इंजन चलाकर कार्य किया गया। स्टेशन से सभी एक्सप्रेस समेत लोकल आठ ट्रेनों का संचालन जारी रहा।


बसों का संचालन नए आईएसबीटी स्टेशन परिसर से हुआ, यात्री परेशान रहे
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे की ओर से चिह्नित अतिक्रमण फौजी होटल और रिक्शा स्टैंड के पास बस स्टेशन होने से रेलवे प्रशासन ने रोडवेज प्रशासन से चार घंटे का समय मांगा था। इस पर सुबह करीब 10 बजे से बसों का संचालन नए आईएसबीटी परिसर से किया गया। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीलीभीत चुंगी में लाइन से बसों के यात्री लेने से जाम लगा रहा। बस स्टेशन के टिकट काउंटर पर कार्यरत लिपिक सीता सक्सेना ने बताया कि करीब 200 बसों में से 150 बसों का संचालन नए आईएसबीटी से किया गया। पुराने बस स्टेशन से सुबह दस बजे तक ही बसों का संचालन हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed