{"_id":"5b293d864f1c1b315d8b6058","slug":"encroachment-near-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास कर दिया अतिक्रमण, पुलिस को भनक तक नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के पास कर दिया अतिक्रमण, पुलिस को भनक तक नहीं
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
थाने के पास किया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर कुछ लोगों ने दो स्थानों पर वन पंचायत की भूमि में अतिक्रमण किया गया, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वन पंचायत सरपंच ने पाटी थाने, एसडीएम और देवीधुरा के रेंजर को अतिक्रमण की सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
वन पंचायत सरपंच राजेंद्र लड़वाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा गया है कि सोमवार रात को पाटी थाने के पास ही अज्ञात लोगों ने दो अलग-अलग जगहों पर जेसीबी से वन पंचायत की भूमि में खुदान कर अतिक्रमण कर लिया है। मंगलवार सुबह लोग सड़क किनारे पाटी थाने के पास वन पंचायत की भूमि में रातोंरात किए गए अतिक्रमण को देखकर आश्चर्य चकित हो गए।
विज्ञापन
>> पुलिस थाने से 50 मीटर की दूरी में दो स्थानों में अतिक्रमण
>> वन पंचायत की भूमि में रात में जेसीबी चलाकर किया अतिक्रमण
>> पुलिस को नहीं हुई कानोंकान खबर, सरपंच ने सौंपी तहरीर
उनका कहना है कि रात के समय क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की ओर से लगातार गश्त करने की बात कही जाती है, लेकिन थाने के पास ही वन पंचायत की भूमि पर जेसीबी से खुदान कर अतिक्रमण किया गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। लोगों ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को देखते हुए उसकी भूमिका भी संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
सरपंच ने वन संपदा और वन पंचायत की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, एसआई नंदन सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस रात दो बजे तक गश्त में ही थी परंतु उस समय तक उन्हें कोई भी इस प्रकार की बात देखने को नही मिली।